इसलिए जरूरी है कि दिल सही से धड़के और चले इस संदेश को लेकर इस साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया है। डॉ कपिल त्यागी कहते है कि अगर आप हर रोज कुछ देर के लिए भी साइकिल चला रहे हैं तो आप में दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है. इससे धड़कन तेज होती है और ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है। साइकिलिंग से बेहतर शायद ही कोई दूसरी एक्सरसाइज हो। अगर आपको फिट और एक्टिव बॉडी चाहिए तो आज से ही साइकिल चलाना शुरू कर दें।