6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीन विवादः मैनपुरी में पिता की गोली मारकर कर हत्या

गौरतलब है कि प्रेम सिंह की एक ही पुत्री है और जगन्नाथ के दो पुत्र। इसीलिए रघुवर दयाल अपने दूसरे पुत्र को उसका हिस्सा नहीं दे रहा था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

balram singh

•

Updated: 24 Feb 2017, 3:33 AM IST

man murdererd

man murdererd

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र में जमीन संबंधी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने बहनोई के साथ मिलकर 70 वर्षीय पिता की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अनुसार नगला बस्ती निवासी 70 वर्षीय रघुवर दयाल अपने दो पुत्रों में से छोटे पुत्र प्रेम को अपनी 50 बीघा जमीन का हिस्सा न देकर बड़े पुत्र जगन्नाथ को जमीन का वारिस बनाना चाहता था। इसी बात को लेकर आए दिन परिवार में कलह होता था।

जमीनी बटवारे को लेकर हुए विवाद में प्रेमसिंह अपने बहनोई अजय कुमार के साथ मंदिर के पास घात लगा कर बैठ गए और जब रघुवर दयाल खेत की ओर जा रहा तो उन लोगों ने गोली चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि प्रेम सिंह की एक ही पुत्री है और जगन्नाथ के दो पुत्र। इसीलिए रघुवर दयाल अपने दूसरे पुत्र को उसका हिस्सा नहीं दे रहा था।