उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कहा, राहुल गांधी बुधवार को मंड्या और कोलार आ रहे हैं। वे दोपहर में बेंगलूरु पहुंचेंगे और वहां से सीधे मंड्या जाएंगे। मण्ड्या में जनसभा को संबोधित करने के बाद वे कोलार जाएंगे। कोलार से बेंगलूरु लौटने के बाद राहुल दिल्ली लौट जाएंगे। प्रियंका गांधी के प्रचार के लिए आने के बारे में पूछे जाने पर शिवकुमार ने कहा कि तारीखें लेनी होंगी, समय बहुत कम है। उन पर दूसरे राज्यों का भी दबाव है। हमने उनसे एक दिन के लिए आने का अनुरोध किया है, देखते हैं।