17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Blast ! प्रेशर बम फटने से बाइक सवार पार्षद घायल, फैली सनसनी, पढ़ें पूरी खबर

भेज्जी के एलालमदुगु मे प्रेशर बम के चपेट में आकर कोंटा निवासी पार्षद वी अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। चाची के साथ बाइक पर जा रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुकमा

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 1 Oct 2017, 9:21 PM IST

चाची के साथ बाइक पर जा रहे थे

चाची के साथ बाइक पर जा रहे थे

सुकमा. जिले के भेज्जी इलाके के एलालमदुगु में प्रेशर बम के फटने से उसकी चपेट में एक पार्षद के घायल होने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को भेज्जी चंद किमी की दूरी पर स्थित एलालमदुगु मे प्रेशर बम के चपेट में आकर कोंटा निवासी एक वार्ड के पार्षद वी अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More : Bastar के राजा नाराज प्रजा को मनाने पहुंचे कुम्हड़ाकोट, देखें यह खास वीडियो

प्रेशर बम की चपेट में घायल
भेज्जी इलाके से वी अशोक अपनी चाची के साथ बाइक पर सवार होकर एलालमदुगु जा रहे थे। ज्ञात हो कि वह कोंटा इलाके में एक पार्षद भी हैं। वही नकसलियों के द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिये लगाये गए प्रेशर बम के चपेट आकर कोंटा नपा पार्षद अशोक घायल हो गए हैं। नक्सली लगातार ऐसी वारदातों को अंजाम देकर अपनी कायरता का परिचय देते बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में नजर आ रहे हैं।

Read More : मां-बाप के सर पर हो छत, इसलिए मासूम बच्ची पढ़ाई के साथ दिखा रही ऐसे करतब

विस्फोट में घायल पार्षद को भद्राचलम रेफर
घायल पार्षद को घटना के बाद तत्काल ही प्राथमिक उपचार के लिए कोंटा हास्पिटल में लाया गया। जहां उपचार के बाद घायल को भद्राचलम के लिए रेफर कर दिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली एंबुलेंस की मदद से घायल पार्षद को हास्पिटल पहुंचाया गया।

Read More : Accident : ट्रक की ठोकर से 8 से 10 फीट दूर जा गिरे बाइक सवार, चाचा की मौत, भतीजा घायल

लगातार चल रही नक्सल विरोधी अभियान
सुकमा जिला सहित धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के सभी इलाकों में नक्सली विरोध अभियान चलाया जा रहा है। वहीं फिर भी बेखौफ होकर नक्सली ऐसी वारदातों को अंजाम देने में पीछे नहीं हट रहे हैं। नक्सली जवानों व अन्य ग्रामीणों पर भी पीछे से वार कर अपनी कायरना हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं पुलिस भी लगातार अपनी कार्रवाई से पीछे नहीं हट रहे हैं।