23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: अखंड रामायण से हुआ हनुमान जन्मोत्सव का शुभारंभ, 22 मई को भक्ति में डूबेंगे लोग

CG News: हनुमान जी को चिरंजीवी माना जाता है, जो आज भी अपने भक्तों की रक्षा अदृश्य रूप में करते हैं। हनुमान के जन्मोत्सव के दिन मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया जाता है और हनुमान जी की विशेष आराधना की जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुकमा

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 20 May 2025, 3:06 PM IST

CG News

CG News: सुकमा में दक्षिण भारतीय तेलुगु समाज द्वारा भगवान हनुमान के जन्मोत्सव का आयोजन श्रद्धा, आस्था और भक्ति भाव के साथ 22 मई को किया जाएगा। यह उत्सव रामनगर स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजनों के साथ संपन्न होगा, जिसकी शुरुआत 20 मई से अखंड रामायण पाठ के साथ हो रही है।

CG News

CG News: तेलुगु समाज के अनुसार हनुमान जयंती चैत्र पूर्णिमा की बजाय ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि को मनाई जाती है, जो इस वर्ष 22 मई को पड़ रही है। यह तिथि उत्तर भारत की हनुमान जयंती से भिन्न होती है, लेकिन तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सहित दक्षिण भारतीय क्षेत्रों में इसे अत्यंत श्रद्धा से मनाया जाता है।

CG News

CG News: धार्मिक कार्यक्रम:20 मई: प्रात: 6:30 बजे से अखंड रामायण पाठ की शुरुआत होगी, जो अगले दिन तक जारी रहेगी।21 मई: श्री हनुमान चालीसा का 108 बार सामूहिक पाठ किया जाएगा।22 मई: प्रात: 8:00 बजे से हवन-पूजन का आयोजन होगा। इसके पश्चात महाप्रसादी और भंडारे का भव्य आयोजन किया जाएगा।

CG News

CG News: हनुमान जन्मोत्सव का तेलुगु परंपरा में महत्व: तेलुगु समाज में हनुमान जयंती एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसकी शुरुआत चैत्र पूर्णिमा से होती है और 41 दिनों तक हनुमान दीक्षा के रूप में मनाया जाता है। इस अवधि में श्रद्धालु विशेष पूजा, अभिषेक, सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा पाठ करते हैं। मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया जाता है और हनुमान जी की विशेष आराधना की जाती है।

CG News

CG News: पौराणिक मान्यता और आस्था: मान्यता है कि वैशाख मास की कृष्ण पक्ष दशमी तिथि को ही हनुमान जी का भगवान श्रीराम से मिलन हुआ था। यही कारण है कि यह दिन दक्षिण भारत में विशेष महत्व रखता है।