1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ का नक्सली डीकेएसजेडसी सदस्य दीपक केरल में दे रहा था ट्रेनिंग, गिरफ्तार

तमिलनाडू एसटीएफ ने छत्तीसगढ़ पुलिस से इस सबंध में जानकारी मांगी थी। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी दीपक को लेकर कंफर्म कर दिया है कि वह बस्तर में माओवादियों को ट्रेनिंग दिया करता था और वह डीकेएसजेडसी का मेंबर हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुकमा

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 12 Nov 2019, 3:44 PM IST

naxal.jpg

,,

जगदलपुर. बस्तर में डीकेएसजेडसी का सदस्य दीपक उर्फ चंदू को केरल-तमिलनाडू बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है।बताया जा रहा है दीपक वहां नक्सलियों को ट्रेनिंग देने पहुंचा हुआ था। पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो तमिलनाडू की एसटीएफ की टीम ने मनचाकंडी इलाके में नक्सलियों के ट्रेनिंग कैंप पर हमला बोला हालांकि दीपक वहां से भाग निकला था, लेकिन पुलिस ने लगातार सर्चिंग के बाद उसे केरल-तमिलनाडू बॉर्डर के पास आनाकट्टी इलाके से गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है।

पुलिस सूत्रों की माने तो दीपक वहां नक्सलियों को ट्रेनिंग देने पहुंचा हुआ था। इसकी गिरफ्तारी के बाद जब उसे न्यायालय में पेश किया गया तो कोर्ट जाते वक्त भी वह माओवादी समर्थन नारे लगा रहा था। इसने पूछताछ में बस्तर में सक्रिय रूप से काम करने की बात भी कबूल की है।

इस जानकारी के बाद तमिलनाडू एसटीएफ ने छत्तीसगढ़ पुलिस से इस सबंध में जानकारी मांगी थी। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी दीपक को लेकर कंफर्म कर दिया है कि वह बस्तर में माओवादियों को ट्रेनिंग दिया करता था और वह डीकेएसजेडसी का मेंबर हैं।

बताया जा रहा है कि डीकेएसजेडसी का यह सदस्य बस्तर में स्थित नक्सलियों के कैंप में भी मुख्य ट्रेनर के रूप में काम कर चुका है और पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी। इसके गिरफ्तारी को पुलिस नक्सलियों के संगठन को बड़े झटके के रूप में देख रही है। वहीं पुलिस का मनोबल भी काफी बढ़ा है। साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस नक्सलियों के टॉप लीडरशिप के नए ठिकानों को लेकर भी समीक्षा में लगी हुई है।