
सुकमा. ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की शुरूवात शनिवार से जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडिय़म में प्रारम्भ हुआ है। 21 दिनों तक चलने वाली इस खेल प्रशिक्षिण शिविर में दो दिनों तक खिलाडिय़ों का पंजीयन कराया जा रहा है। पहले ही दिन सौ से अधिक खिलाडिय़ों ने पंजीयन करवा लिया है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग सुकमा द्वारा आयोजित
कलक्टर जय प्रकाश मौर्य के मार्गदर्शन में 5 मई से 26 मई तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षित नोडल अधिकारी रवि साहू, जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में खेल एवं युवा कल्याण विभाग सुकमा द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
Read More : जल्द ही 50 मिनट में तय होगा जगदलपुर से रायपुर तक का सफर, ऐसे करें टिकट की बुकिंग
तकनीकी रूप से दिया जा रहा है प्रशिक्षण
इस ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में अलग-अगल खेलों में बच्चों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें खो-खो, कबड्डी, व्हॉलीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, ड्यूसबॉल बालिक क्रिकेट शामिल है। वहीं प्रतिदिन शाम 4.30 से 6.30 बजे तक बच्चों को खेल की बारीकियां सिखाई जाएगी।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होंगे पुरस्कृत
जिला खेल अधिकारी वीरूपाक्ष पुराणिक ने बताया कि यह खेल प्रशिक्षण 21 दिनों तक चलेंगे। जिसमें छह प्रकार के खेलों के प्रशिक्षण शामिल है। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों को प्रशिक्षण के दौरान मुफ्त में खेल सामाग्री, प्रतिदिन पौष्टिक आहार दिया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों की संभागीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
Published on:
06 May 2018 11:11 am
