कूकानार के पालेम में सोमवार को एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ कीटनाशक का सेवन कर लिया था। कीटनाशक सेवन से इनमें से दो की मौत हो गई व एक बेटी गंभीर थी। इस दूरस्थ अंचल में एंबूलेंस सुविधा नहीं होने से परिजन तीनों को आटो पर ही लादकर छिंदगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इतना ही नहीं एक नन्हीं बच्ची के शव को एक महिला ने खुद उठाकर आटो तक पहुंचाया।