पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के नीयत से इसके द्वारा अपने अन्य माओवादी साथियों के साथ मिलकर नागलगुड़ा पहाड़ी क्षेत्र में गड्डा खोदकर लोहे का सरिया लगाया गया था। माह जुलाई वर्ष 2019 को पुलिस से बचने के लिए नागलगुड़ा पहाड़ी में सोने जा रहा था, इस दौरान खुद के लगाये गये सरिये के चपेट में आने के कारण पैरों में गंभीर चोटें आई थीं, जिसका ईलाज माओवादी नागलगुड़ा के पहाड़ी में कर रहे थे।