फायरिंग में आऊटर कॉर्डन कट ऑफ पार्टी में लगे कोबरा 222वीं वाहिनी के एक प्रधान आरक्षक सुलेमान निवासी जिला पालक्काड़, केरल घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु भेज्जी सीआरपीएफ फील्ड हॉस्पिटल लाया गया एवं फील्ड हॉस्पिटल में उपचार के दौरान प्रधान आरक्षक शहीद हो गए। आईजी ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में रि-इंफोर्समेंट हेतु भेजे गए अतिरिक्त सुरक्षा बल द्वारा सर्चिंग की जा रही है। डब्बाकोंटा में सुरक्षा बल का हाल ही में कैंप स्थापित किया गया है। यह इलाका नक्सलियों के प्रभाव क्षेत्र में है। जहां नक्सलियों की मौजूदगी बनी रहती है, जिसको देखते हुए सुरक्षा बल के द्वारा कैंप स्थापित किया गया है।