
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने चलाया " सम्पर्क फ़ॉर समर्थन " अभियान
सुलतानपुर. भाजपा के सहप्रभारी सुनील ओझा आज देर शाम शहर में पहुंचकर मिशन - 2019 के लिए "संपर्क फोर समर्थन" अभियान के तहत बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों व साहित्यकारों से मुलाकात कर उनको मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों का लेखा जोखा बुकलेट के रुप में दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्रा, विशेष संपर्क अभियान के जिला प्रभारी संजय सिंह सोमवंशी, नगर अध्यक्ष विनोद कुमार पांडे, नगर महामंत्री मनोज चतुर्वेदी, रजनीश मिश्र आदि की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा के सहप्रभारी सुनील ओझा ने समाज के ओपिनियन मेकर व्यक्तित्व वाले लोगों से मुलाकात कर संवाद भी स्थापित किया।
प्रधानमंत्री मोदी को युग पुरूष बताया
भाजपा के जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि शहर पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी सुनील ओझा ने सर्वप्रथम सुप्रसिद्घ समाजसेवी सरदार बल्देव सिंह से मुलाकात की। इस मौके पर संवाद के दौरान बल्देव सिंह ने मोदी सरकार के विकास कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा सरकार की नीतियां देश को आगे ले जाने में सक्षम साबित हुई। वहीं संपर्क अभियान के तहत उनके आवास पर हुई मुलाकात में भारत भारती के संस्थापक सुन्दर लाल टंडन ने प्रधानमंत्री मोदी को युग पुरूष बताया।
इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा के सहप्रभारी सुनील ओझा ने "संपर्क फिर समर्थन" के तहत रोटेरियन व समाज सेवी संदीप श्रीवास्तव, रामकली बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक व व्यवसायी नारायण प्रसाद जायसवाल, गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह एड० एवं जिले के वरिष्ठ साहित्यकार कमल नयन पांडेय से मुलाकात कर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई तथा बुकलेट प्रदान की।
योजना में अभूतपूर्व कार्य किया गया
इस दौरान रोटेरियन संदीप श्रीवास्तव ने मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना, किसानों के लिए नीम कोटेड यूरिया वितरण योजना, रोजगार की दृष्टि से मुद्रा बैंक योजना की जमकर तारीफ की। वही इंटर कालेज के प्रबंधक व व्यवसायी नारायण प्रसाद जायसवाल ने सड़क व परिवहन नीति की सराहना करते हुए कहा मोदी सरकार ने बुनियादी ढांचा मजबूत करने के क्रम में सड़क निर्माण योजना में अभूतपूर्व कार्य किया।
सरकार की उपलब्धियां बताई गई
वहीं मदन सिंह एड० ने मोदी सरकार के स्वच्छ भारत मिशन की तारीफ करते हुए कहा स्वच्छ भारत मिशन से साफ-सफाई के मामले में क्रांति आई। वरिष्ठ साहित्यकार कमल नयन पांडेय ने मोदी सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सर्वश्रेष्ठ बताया। वहीं जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने विशेष संपर्क अभियान के तहत शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता अविनाश श्रीवास्तव से मुलाकात कर सरकार की उपलब्धियां बताई।
ये लोग रहे मौजूद
पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डा० एम० पी० सिंह ने "संपर्क फार समर्थन" अभियान के तहत शहर के साहित्कारों, पत्रकारो व शिक्षाविदों से मुलाकात की। श्री सिंह ने वरिष्ठ साहित्यकार ओंकार नाथ द्विवेदी, रिटायर्ड प्रोफेसर आमोद कुमार सिंह, पत्रकार दर्शन साहू, बृजेन्द विक्रम सिंह, आशीष श्रीवास्तव व अजीत श्रीवास्तव से मुलाकात की। प्रदेश सह प्रभारी के संपर्क अभियान में पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल, डीसीबी चैयरमैन विजय मिश्रा, दिनेश चौरासिया आदि उपस्थित रहें।
Published on:
12 Jun 2018 08:00 am
बड़ी खबरें
View Allसुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
