2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के इस नेता की आलाकमान से हुई शिकायत, पार्टी से हो सकता है निष्कासन

सुलतानपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय जायसवाल को पार्टी से निष्कासन की संस्तुति का पत्र पार्टी नेतृत्व को भेजा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 22 May 2021, 5:41 PM IST

Complaint against sultanpur BJP Leader

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. नगरपालिका अध्यक्ष के पति एवं पार्टी उपाध्यक्ष अजय जायसवाल द्वारा भगवान परशुराम को बाहुबली कहना मंहगा पड़ सकता है। भाजपा पार्टी के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि उनके कथन से सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने अजय जायसवाल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए पार्टी हाई कमान एवं प्रदेश नेतृत्व को पत्र लिखा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, पूर्व जिला अध्यक्ष, विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि की उपस्थित में एक आवश्यक बैठक पयागीपुर स्थित बीजेपी कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक ताने-बाने व वातावरण को खराब करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों, पूर्व जिला अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के लिए माहौल खराब कर रहें है। बैठक में उपस्थित पार्टी नेताओं ने सर्वसम्मति से पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय जायसवाल को पार्टी से निष्कासन की सस्तुति की। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा ने बताया कि बैठक में अजय जायसवाल के सर्वसम्मति से हुए पार्टी से निष्कासन की संस्तुति के निर्णय का पत्र काशी क्षेत्र व प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी का तंज- कोरोना वैक्सीन का विरोध करने वाले अब खुद भी लगवा रहे हैं

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश