2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी का तंज- कोरोना वैक्सीन का विरोध करने वाले अब खुद भी लगवा रहे हैं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अखिलेश यादव के गढ़ इटावा पहुंचे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 22 May 2021, 3:17 PM IST

CM Yogi Adityanath over Corona vaccination in etawah

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
इटावा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अखिलेश यादव के गढ़ इटावा पहुंचे। भाजपा शासन में पहली बार मुख्यमंत्री योगी सैफई आए हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर सवा 11 बजे हेलीपैड पर उतरा। यहां से वह कार में सैफई उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां नए बन रहे 1000 प्रति मिनट लीटर के ऑक्सीजन के प्लांट को देखने गए। इस प्लांट का निर्माण कार्य 18 मई तक पूरा हो जाना था लेकिन अभी तक नहीं हुआ, इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही प्लांट के निर्माण को जल्द पूरा कराने को कहा। पत्रकारों से वार्ता में मुख्यमंत्री ने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले जो लोग वैक्सीन का विरोध कर रहे थे अब खुद भी लगवा रहे हैं। लोग अब वैक्सीन के समर्थन में आ गए हैं। यह सुरक्षा कवच है। निश्चित रूप से वैक्सीन सभी को लगवानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कोविड अस्पताल और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी के कार्य की सराहना की। यहां से सीएम सैफई के गीजा गांव के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों से बातचीत कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया और ग्रामीणों से वैक्सीन लगवाने की अपील की।

तीसरी लहर से पहले सभी को वैक्सीनेशन का लक्ष्य : सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने जिला के अधिकारियों व विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ एक घण्टे तक समीक्षा बैठक की। बैठक खत्म होने के बाद सीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले प्रदेश के हर व्यक्ति को कोविड वैक्सीन लगवाना सरकार का लक्ष्य है। प्रदेश में वैक्सीनेशन का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। प्रदेश में हेल्थवर्कर और प्रशासनिक अधिकारियों ने कोरोना वायरस पर नियंत्रण पा लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से 45 वर्ष से अधिक के लोगों को वैक्सीन लगवाई जा रही है वहीं, राज्य सरकार के खर्चे पर 18 से 44 वर्षीय लोगों को वैक्सीन लगवाने के काम किया जा रहा है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार असल कोरोना योद्धा की श्रेणी में शुमार है। अभी गाजियाबाद नोएडा के पत्रकारों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जल्द ही जिले स्तर पर भी पत्रकारों को वैक्सीन लगाने की कार्ययोजना बनाई जायेगी।


यह भी पढ़ें : कोरोना की तीसरी लहर रोकने में जुटे सीएम योगी, कहा- 10 साल से कम उम्र वाले दंपत्ति को टीकाकरण में मिलेगी वरीयता