14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नर्सिंग होम की मनमानी का सीजेएम ने लिया संज्ञान, डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश

इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशा रानी सिंह ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 29 Jun 2018, 1:27 PM IST

Court order for FIR against doctor and nursing home staff in Sultanpur

नर्सिंग होम की मनमानी का सीजेएम ने लिया संज्ञान, डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश

सुल्तानपुर. मरीज के तीमारदार से गलत तरीके से रुपए वसूलने और तीमारदारों के साथ मारपीट करने के मामले में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय मिश्र और उनके समर्थकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशा रानी सिंह ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने लिया संज्ञान

मामले के अनुसार भतीजे का इलाज कराने आए तीमारदार से फीस लेने में मनमानी बरतने और समर्थको संग पिटाई के मामलें में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशारानी सिंह ने संज्ञान लिया है। अदालत ने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संजय मिश्रा एवं उनके अज्ञात समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए नगर कोतवाल को आदेशित किया है।
मामला कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत स्थित मिश्रा हास्पिटल से जुड़ा है। जहां के बाल रोग विशेषज्ञ डा. संजय मिश्रा व उनके समर्थकों के खिलाफ अभियोगी आजिम असगर निवासी मनियारपुर-कुड़वार ने कोर्ट में अर्जी दी।

नर्सिंग होम में की गई मारपीट

आरोप के मुताबिक बीते 8 मई की देर शाम को वह डा. मिश्रा के यहां अपने भतीजे का इलाज कराने गया था। इस दौरान हास्पिटल कर्मचारी ने डाक्टर को राउण्ड पर होने की बात कहते हुए चार सौ रूपये फीस देने पर तुरन्त दिखवा देने की बात कहीं। भतीजे की हालत गम्भीर देख अभियोगी ने चार सौ फीस भी दे दिये। आरोप है कि बाद में डा. मिश्रा आये और बगैर उसके भतीजे को देखें ही हालत गम्भीर बताते हुए लखनऊ ले जाने को कहा। इस बात पर अभियोगी ने फीस लेने के बाद भी बच्चे को सही न देखने पर विरोध जताया तो डा. संजय मिश्रा व उनके सात-आठ अज्ञात सहयोगी कर्मियों ने नर्सिंग होम का शटर बन्द करकें मारा-पीटा और बाद में धक्का देकर अभियेागी को बाहर निकाल दिया। अभियोगी आजिम असगर के मुताबिक इस बात की शिकायत करने वह कोतवाली गया तो डाक्टर के दबाव में पुलिस ने उसे ही लाकअप में बन्द कर दिया। इतना ही नहीं अभियोगी ने घटना को सच होने का दावा करते हुए अस्पताल में लगें सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कही। बावजूद इसके पुलिस अपने करतूत से बाज नही आयी और मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते मुकदमा दर्ज करने से परहेज रखा।

जांच के दिए आदेश

इस संबंध में पूछने पर कोतवाल श्याम सुंदर पांडेय ने भी अभियोगी को ही गलत बताते हुए एफआईआर न दर्ज करने की बात को स्वीकार किया था। इस मामलें में पुलिस के जरिए कोई सुनवाई न होने पर अभियेागी ने कोर्ट की शरण ली। अभियोगी की अर्जी पर संज्ञान लेते हुए सीजेएम ने डाक्टर व उसके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दिये है।