सुल्तानपुर. दिग्गज कांग्रेसी व सुल्तानपुर जिले की जयसिंहपुर विधानसभा विधायक रहे 66 वर्षीय देवेंद्र पांडेय (devendra pandey) का शनिवार को निधन हो गया। स्वर्गीय देवेंद्र पांडेय कांग्रेस के उन समर्थकों में से एक थे, जो अपने चहेते नेता के लिए कुछ भी कर गुजरने को तत्पर रहते थे। 20 दिसंबर 1978 को देवेंद्र पांडेय ने इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए इंडियन एयरलाइंस का प्लेन हाईजैक (ic 410 hijack) कर लिया था।