30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Positivity : अब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा कोरोना संक्रमितों का इलाज

हॉस्पिटल (Hospital) के कंट्रोल रूम में स्टाफ और टेलीफोन कनेक्शन बढ़ाने के दिए निर्देश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 11 May 2021, 2:04 PM IST

Monitoring of CCTV cameras

Doctor will treat Corona patients in monitoring of CCTV cameras

सुलतानपुर. जिले में एल-1 और एल -2 हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमण (Corona Virus) से ग्रसित मरीजों का इलाज अब सीसीटीवी कैमरों (CCTV Camera) की निगरानी में होगा। अब हॉस्पिटल में होने वाली हर गतिविधि सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड होगी। जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता ने सीएमओ डॉ धर्मेन्द्र त्रिपाठी के साथ हॉस्पिटल पहुंच कर यह निर्देश दिए। तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना हॉस्पिटल (Corona Hospital) की हर गतिविधि पर तीखी नजर रखी जाए।

इसके साथ ही किसी भी प्रकार की कोई कमी या दिक्कत आती है तो तत्काल अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जाए। जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता ने एल1 और एल-2 हॉस्पिटल के कंट्रोल रूम में स्टाफ और टेलीफोन कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविद 19 के मरीजों के इलाज में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता से दूर करने का तत्काल प्रबन्ध किए जाएं।

ये भी पढ़ें - Patrika Positivity: अंतिम यात्रा पर जब अपने छोड़ रहे साथ, टीम अभिषेक पूरे विधि-विधान से कर रही दाह संस्कार

कोविद-19 की समीक्षा बैठक में डीएम श्रीगुप्ता ने कहाकि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की जांच रैपिड रिस्पांस टीम नियमित रूप से करती रहे। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को दवा उपलब्ध कराया जाता रहे। केएन आईटी पहुंच कर डीएम रवीश कुमार गुप्ता ने पार्किंग स्थल के निर्माण कार्य का मुआयना किया और लॉकडाउन का जायजा लिया।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग