इन गांवों में होगी हजारों बीघे खेती-
जलभराव नहीं होने से आसपास के क्षेत्रों में खेती किसानी की जा सकेगी। इससे पहले आलम ये था कि गांव के काश्तकार अनाज खरीद कर खाने को विवश होते रहे। ड्रेन के शुभारंभ के बाद से खारा, चंदौर, बढ़नपुर, उपाध्यायपुर, परसपुर, ढबिया, मडहा, माधवपुर, बहुबरा, मट्ठा, गोविंदपुर, तारा का पुरवा, मुडुवा, अगई, सडाव, नौगवां, जज्जौर, खाजापुर, तीरगांव, तिवारीपुर, बसंतपुर समेत कई गांवों के सैकड़ों किसानों को निजात मिलने जा रही है।