सगीर ने पुलिस पर लगाया आरोप
मृतका के पिता सगीर ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस अभियुक्तों के साथ मिली हुई है, जिसके चलते दूसरे दिन मुझे थाने पर बुलाया गया और मैंने बेटी के मोबाइल को सबूत के तौर पर तहरीर के साथ पुलिस को दिया था, लेकिन कार्रवाई करने की बजाय मुझे थाने से भगा दिया गया। चार माह बाद भी प्रयास करने के बाद जब पुलिस ने मामले को दर्ज नहीं किया तो पुलिस कार्यालय आकर अपर पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि गोसाईंगंज थाने की पुलिस पर पहले भी गंभीर आरोप लगते रहे हैं।