3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

50 वर्ष उम्र तक की महिलाएं बन सकती हैं आशा, प्रतिमाह मिलता है मानदेय, यहां करें आवेदन

सुलतानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आशा बहुओं और संगिनियों को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भर्ती किया जाता है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 16 Mar 2021, 4:48 PM IST

photo_2021-03-16_16-26-36.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की देखभाल के स्वास्थ्य विभाग संविदा पर आशा यानी एक्रेडेटेड सोशल हेल्थ एक्टिविस्ट (ASHA) को नियुक्त किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा को दो हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। इसके लिए न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए। आशा बहू के लिए सिर्फ विवाहिता/विधवा या फिर तलाकशुदा महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। आशा बनने के लिए और अधिक जानकारी के लिए जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करें।

सुलतानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आशा बहुओं और संगिनियों को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भर्ती किया जाता है। इन्हें स्वास्थ्य विभाग के एक हिस्से के रूप में स्वास्थ्य श्रमिक के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने बताया कि Accredited Social Health Activist (ASHA) का मुख्य काम ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाएं और बच्चों की देखभाल करना है।

यह भी पढ़ें : आधार कार्ड बनवाने या फिर संशोधन कराने के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा, अब आपके घर पर ही होंगे सब काम

यह महिलाएं बन सकती हैं आशा बहू?
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी बताते हैं कि आशा बहू बनने के लिए मुख्य रूप से विवाहित/विधवा/ तलाकशुदा महिला होनी चाहिए। इसके लिए महिला की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए। इसमें 25 से 45 वर्ष के आयु वर्ग की महिलाओं को वरीयता दी जाती है। आशा बहू बनने के लिए 10वीं या इससे अधिक योग्यता होना चाहिए।

यह भी पढ़ें : रोजगार की गारंटी है बकरी पालन योजना, चार लाख रुपए पर मिलता है 60 फीसदी का अनुदान, ऐसे करें आवेदन

By- राम सुमिरन मिश्र

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश