31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aadhar Card : अब घर बैठे बनवाएं आधार कार्ड, संशोधन भी हो जाएगा

- पोस्टमैन घर-घर जाकर बनाएंगे और संशोधित करेंगे Aadhar Card- प्रधान डाकघर सुलतानपुर के हेड पोस्टमास्टर पवन कुमार श्रीवास्तव ने जिले भर के सभी डाकियों को इस संदर्भ में निर्देश दे दिये हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 7 Mar 2021, 12:43 PM IST

photo_2021-03-07_12-41-36.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. आधार कार्ड (Aadhar Card) बनवाने या फिर आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए अब कहीं भटकना नहीं पड़ेगा और न ही लम्बी लाइनों में लगने की जरूरत है। क्योंकि अब पोस्टमैन आपके घर आकर आधार कार्ड बनाएंगे और उन्हें संशोधित भी करेंगे। प्रधान डाकघर सुलतानपुर के हेड पोस्टमास्टर पवन कुमार श्रीवास्तव ने जिले भर के सभी डाकियों (पोस्टमैन) को इस संदर्भ में निर्देश दे दिये हैं। इसमें कहा गया है कि पोस्टमैन घर जाकर जरूरतमंद लोगों के आधार कार्ड संशोधित करें या नया बनाने में सहयोग करें। इसके लिए हेड पोस्ट ऑफिस की तरफ से जिले भर के सभी डाकियों को मोबाइल फोन निर्गत कर यह सुविधा दी गई है।

नई व्यवस्था के तहत अब आधार कार्ड बनवाने के लिए लाइन लगाना और धक्का-मुक्की की अव्यवस्था से नहीं जूझना पड़ेगा। हर घर बैंकिंग सुविधा पहुंचाने की तर्ज पर डाकिया लोगों के घर जाकर उनका आधार कार्ड संशोधित व नया जारी कर सकेंगे। प्रधान डाकघर की ओर से जिले के सभी डाकियों को निर्गत मोबाइल पर यह सुविधा दे दी गई है। इससे वह अपने कार्य क्षेत्र में शिविर लगाकर भी नया कार्ड बना सकेंगे। यहां तैनात 596 डाकियों को इस नई व्यवस्था से जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें : बच्चों का भी जरूरी है आधार कार्ड, 5 वर्ष तक की उम्र के बच्चों का ऐसे बनवाएं Aadhar Card

500 सौ छोटे -बड़े डाकघरों में होगी यह व्यवस्था
पड़ोसी जनपद अमेठी भी सुलतानपुर जिले के प्रधान डाकघर के अधीक्षक के अधीन है, ऐसे में डाक विभाग की ओर से 450 शाखा, 48 उप डाकघर, दो प्रधान डाकघरों में यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी। ऐसे में दोनों जिलों के लोगों को यह लाभ मिल सकेगा। योजना का संचालन डाकघर की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से किया जाएगा। इस बैंक के ग्राहकों की बढ़ती संख्या और लोगों के आगे आने से डाक प्रशासन इस जन सुविधा को लागू कर रहा है।

नए वर्जन के जरिए बनेंगे आधार कार्ड
यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) की ओर से डाक प्रशासन को अपडेट वर्जन दिया गया है। बैंकिंग के लिए डाकियों को दिए गए मोबाइल पर प्राधिकरण की वेबसाइट से यह एक पंच किया जा रहा है। इसकी प्राधिकरण से स्वीकृति के बाद डाकिया आधार कार्ड बनाने के कार्य करने को अधिकृत हो जाएंगे। डाक प्रशासन ने डाकियों को निर्देशित किया है कि उनके क्षेत्र में आधार से संबंधित जो भी समस्याएं हैं, उन्हें अपलोड करें और निराकरण के लिए आवेदकों को निश्चित दिन और समय की अग्रिम सूचना दें।

यह भी पढ़ें : अब घर बैठे बनवाएं आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, यह है पूरी प्रोसेस और जरूरी डाक्यूमेंट्स

तैयारियां अंतिम चरण में
हेड पोस्टऑफिस के सुपरिंटेंडेंट पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आधार कार्ड का कार्य करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विभाग प्रायोगिक रूप से जल्द ही इसकी शुरुआत कर देगा। किसी तरह की अड़चन न आने पर सभी श्रेणी के डाकघरों से डाकियों के माध्यम से इसे लागू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : आधार कार्ड की मदद से अब घर बैठे ही बनवाएं लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, जानें पूरी डिटेल

By- राम सुमिरन मिश्र

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश