ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलेगा टिकट
गोरखपुर से चलने वाली भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन देवरिया, वाराणसी, जौनपुर, सुलतानपुर, लखनऊ, कानपुर और झांसी रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में आरक्षण करने की सुविधा गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर और झांसी रेलवे स्टेशन से मिलेगी। भारत स्पेशल ट्रेन के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकेगी।