6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Narendra Modi Review Meeting : 20 हजार करोड़ की नयी अयोध्या, छह द्वार करेंगे स्वागत, पीएम मोदी ने देखा विजन डॉक्यूमेंट

PM Narendra Modi Review Meeting : अयोध्या में 100 का विजन, 30 साल में होगा पूरा, तीन साल में दिखने लगा विकास कार्य
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 26 Jun 2021, 4:12 PM IST

PM Narendra Modi review meeting on Ayodhya development

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ.PM Narendra Modi Review Meeting- आने वाले 30 सालों में अयोध्या पूरी दुनिया की सबसे हाईटेक सिटी बन जाएगी। 20 हजार करोड़ की कई परियोजनाएं और 1100 एकड़ की नव्य अयोध्या दुनिया की पहली वैदिक सिटी होगी जहां पुरातन और आधुनिकतम दोनों सभ्यताओं का संगम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अयोध्या के विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। 45 मिनट की रिव्यू मीटिंग में पीएम में निर्देश दिया कि कार्य इस गति से हो कि तीन साल में विकास कार्य दिखने लगे।

नौजवानों में भी हो राम नगरी जाने की इच्छा: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या का विकास मॉडल ऐसा होना चाहिए, जिससे युवाओं में आध्यात्मिकता का सृजन हो। संस्कार के साथ अध्यात्म की शिक्षा प्राप्त मिल सके। शहर ऐसा हो ताकि नौजवानों में भी राम नगरी जाने की इच्छा जगे। उन्होंने कहा जिस तरह भगवान राम में लोगों को एक साथ लेकर चलने की क्षमता थी, ठीक उसी तरह अयोध्या के विकास कार्यों में भी जन भागीदारी की भावना दिखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : राम मंदिर ट्रस्ट ने वेबसाइट पर डाला जमीन खरीद का ब्योरा, दावा- पूरी पारदर्शिता बरती गई

1100 एकड़ में वैदिक सिटी
पीएम को बताया गया कि अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी ने अयोध्या के विकास के लिए 20 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। 1,100 एकड़ में नव्य अयोध्या बनेगी। इस वैदिक सिटी का खाका नागर शैली में खींचा जाएगा। प्राधिकरण ने अगले 100 साल की जरूरतों के हिसाब से विकास योजनाएं बनायी हैं। हालांकि प्राथमिकता 30 साल के प्लान को मिलेगी।

श्रीराम द्वार करेगा स्वागत
अयोध्या शहर में घुसते ही छह द्वार स्वागत करेंगे। सभी द्वार रामायण और भगवान राम के चरित्र से जुड़े होंगे। 6 द्वार में गोंडा रोड पर लक्ष्मण द्वार, वाराणसी रोड पर जटायु द्वार, लखनऊ रोड पर श्रीराम द्वार बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : अयोध्या के संतों ने राम मंदिर ट्रस्ट पर लगाया एक और आरोप, चम्पतराय व अनिल मिश्रा के खिलाफ जांच की मांग

वर्चुअल मीटिंग में 13 लोग शामिल
पीएम की वर्चुअल मीटिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा समेत 13 लोग शामिल हुए। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य मीटिंग में शामिल नहीं थे।

एयरपोर्ट का संचालन इसी साल: योगी
सीएम योगी ने बताया कि अयोध्या के श्रीराम एयरपोर्ट का संचालन इसी साल शुरू हो जाएगा। दर्शन-मार्ग का काम भी जल्द पूरा होगा। सीएम ने बताया कि अयोध्या में 400 करोड़ की लागत से बस स्टैंड बनेगा।

धरातल पर दिखेगा अयोध्या का विकास:सत्येंद्र
रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, प्रधानमंत्री की रुचि के कारण रामनगरी का विकास कार्य अब धरातल पर भी दिखेगा।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने देखा अयोध्या का विकास मॉडल, रामनगरी के विकास कार्यों में जन भागीदारी का किया आह्वान