अल्पसंख्यक कल्याण के वक्फ निरीक्षक आलम खान और डूडा के परियोजना अधिकारी विमल कुमार मिश्र ने भी कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एम.टी.आई. के निदेशक सरवर रहमान ने कौशल विकास के बारे में सविस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र से प्रषिक्षण प्राप्त कई युवाओं को रोजगार प्राप्त हो चुका है। प्रशिक्षण प्राप्त कई युवक कई सेक्टरों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सरवर रहमान ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय विद्रोही ने किया। कार्यक्रम में मो0 वतीन, नजीब अहमद, कलीम खान, जावेद अहमद, अब्दुल मोमिन, संदीप कुमार सिंह, कृपा शंकर, सूर्य प्रकाश सिंह, राजन सिंह, उमा कसौधन, अशोक सिंह विसेन, जीशान, इमरान, अब्दुल जब्बार, फिरदौस अनवर, मो0 कमर, संदीप कुमार वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।