10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार की नई नीति से किसानों को मिला लाभ, गेंहू की हुई रिकार्ड खरीद

आगामी चुनावों में मिल सकता है इसका लाभ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भदोही

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 18 Jun 2018, 2:34 PM IST

Wheat

गेहूं

भदोही. योगी सरकार की नई नीति से किसानों को मिला लाभ, गेंहू की हुई रिकार्ड खरीद भदोही। सूबे में गेंहू खरीद पर योगी सरकार द्वारा बनाई गई नई नीति से किसानों को फायदा मिला है। किसानों ने सरकारी केंद्रों पर गेंहू बिक्री में काफी रुचि दिखाई है जिससे भदोही जनपद में लक्ष्य से दोगुना रिकार्ड तौर पर गेंहू की खरीद की गई है।

गौरतलब है कि योगी सरकार ने गेंहू खरीद की नीति में बदलाव करते हुए समर्थन मूल्य में बढोत्तरी कर 1650 से 1735 रुपये प्रति क्विंटल करने के साथ गेंहू की उतराई पर दस रुपये क्विंटल अतिरिक्त देने का निर्णय लिया।साथ ही किसानों को 72 घण्टे के अंदर भुगतान करने का निर्देश दिया। इसका असर रहा कि भदोही जिले 13500 एमटी गेंहू खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष 25 हजार एमटी रिकार्ड गेंहू की खरीद की गई।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक 2012-13 में हुई खरीद का रिकार्ड भी इस वर्ष टूट गया है। जिले में गेंहू खरीद के लिए 23 केंद्र बनाए गए थे जहां बड़े पैमाने पर किसान गेंहू बिक्री के लिए पहुंचे। इस दौरान सरकार द्वारा बढ़ाये गए समर्थन मूल्य के कारण बिचौलिए भी सक्रिय रहे। बिचौलियों की सक्रियता को देखते हुए जिले में अंतिम समय मे किसानों के पंजीयन पर भी रोक लगा दी गयी थी। किसानों का मानना है कि सरकार द्वारा गेंहू खरीद के लीज की गई अच्छी व्यवस्थाओं के कारण उन्हें अपना फसल औने-पौने दाम पर बेचने के लिए मजबूर नही होना पड़ा।

By- Mahesh Jaiswal

इसे भी पढ़ें
केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से बद्तमीजी, कार सवार तीन युवकों ने किया पीछा, काफिले में घुसने की कोशिश

इसे भी पढ़ें
यूपी के जौनपुर में खदेड़ी गई खाकी, लोगों ने ईंट-पत्थर लेकर दौड़ा लिया

इसे भी पढ़ें
50 के ईनामी बदमाश ने इलाहाबाद में दो युवकों पर किया हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैलाई दहशत

इसे भी पढ़ें
आधी रात को दुल्हन के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मदद के लिये चिल्लाने लगी

इसे भी पढ़ें
प्रतापगढ़ में दबिश देने गए दरोगा वजीउल्ला खां को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, इलाहाबाद रेफर

इसे भी पढ़ें
थाने में हुआ प्रेम विवाह, विदा कराने नहीं पहुंचा प्रेमी तो प्रेमिका ने उठाया हैरान करने वाला कदम

इसे भी पढ़ें
मोदी सरकार को चेतावनी, नहीं किया यह काम तो 2019 लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा

इसे भी पढ़ें
UP में भाजपा विधायक की शिकायत के बाद सील की गई मस्जिद, लगाई गई फोर्स

इसे भी पढ़ें
समाजवादी पार्टी से तीन नेताओं को निष्कासित करने का प्रस्ताव पास!, जानिये तीनों के नाम