3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पशु पालकों के लिए खुशखबरी, अब पशु किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम से बिना गारंटी के मिलेगा 1.60 लाख का लोन

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत सरकार उन किसानों की मदद करने का फैसला किया है, जो निर्धन किसान हैं । ऐसे किसान जो आर्थिक रूप से इतने कमजोर है कि जब उनका जानवर बीमार होता है तो वह जानवरों का इलाज नहीं करा पाता है, जिससे दवा के अभाव में जानवर मर जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 23 Dec 2021, 2:36 PM IST

pashu-kisan-credit-card.jpg

सुलतानपुर. अब पशु पालक किसानों को पशु किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख 60 हजार रुपये बिना किसी गारण्टी के मिलेगा। पशु किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम योजना के तहत यदि किसान गाय पालक है तो 40 हजार रुपये और एक भैंस पर 60 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह योजना विशेष रूप से उन किसानों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। जिनकी वार्षिक आय न के बराबर है और उन किसानों के पास जानवर हैं। यह जानकारी सीडीओ अतुल वत्स ने दी।

सरकार ने किया किसानों की मदद का फैसला

सीडीओ श्री वत्स ने बताया कि पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत सरकार उन किसानों की मदद करने का फैसला किया है, जो निर्धन किसान हैं । ऐसे किसान जो आर्थिक रूप से इतने कमजोर है कि जब उनका जानवर बीमार होता है तो वह जानवरों का इलाज नहीं करा पाता है, जिससे दवा के अभाव में जानवर मर जाता है। इसलिए सरकार ने ऐसे किसानों को लाभ देने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: बैंक में ज्यादा पैसा रखने के भी हैं कुछ नुकसान, जानिए क्या हो सकती है समस्या

सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता दिलाने में मदद के लिए पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की है। गाय पर 40000 और भैंस पर 60000 हजार रुपए मिलता है। योजना के तहत जो किसान कई प्रकार के जानवरों जैसे गाय, बकरी, भैंस आदि का पालन करते हैं। लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे इन जानवरों का ठीक से पालन-पोषण नहीं कर पाते हैं। उन पशुपालकों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड किसी वरदान से कम नहीं है। वे किसान, पशु किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 1.6 लाख रुपये तक की राशि प्राप्त कर सकते हैं।

इन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ

योजना के बारे में मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि जो किसान भैंस का पालन करता है तो उसे 60,000 रुपये का कर्ज मिल सकता है। जो किसान बकरी का पालन करता है तो उसे 4000 रुपये की ऋण राशि मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: अब बारिश में छाता भी नहीं लगा सकते, देना होगा जुर्माना, देखिये क्या है नया नियम

ऐसे करें पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए आवेदन

पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनाना चाहते हैं तो इसके लिए नजदीकी बैंक में जाना होगा। वहां से पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना आवेदन पत्र प्राप्त करें और फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही ढंग से भरें और उसके बाद फॉर्म के साथ मुख्य दस्तावेज संलग्न करने होंगे, इस फॉर्म के साथ आधार कार्ड संलग्न करना अनिवार्य है।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश