जनपद की 986 ग्राम सभाओं व नगरीय क्षेत्र में कुल 80405 अंत्योदय व 359577 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। इन्हें जिले भर में 1054 सरकारी राशन की दुकानों के जरिए प्रॉक्सी मशीन पर पात्र का अंगूठा लगाकर चावल, चना, गेहूं, चीनी वितरित किया जाता है। बैंक मित्रों, जनसुविधा केंद्र आदि पर कियोस्क एप से उपभोक्ताओं को अंगूठा लगाकर रुपये देने की सुविधाएं चल रही हैं। इन्हीं सहूलियतों के बीच अब सरकारी राशन की दुकान पर प्रॉक्सी मशीन के जरिए अंगूठालगाकर उपभोक्ताओं के खाते से रुपया देने की शुरुआत की गई है।