वाराणसी. काशी की गंगा नदी (River ganga) में कैटफिश (Catfish) प्रजाति की एक मछली मिलने से वैज्ञानिकों के होश उड़ गए हैं। अचंभे की बात यह है कि मछली देशी नहीं बल्कि विदेशी है और अमेरिका की अमेजन नदी (Amazon river) में पाई जाती है। वैज्ञानिक इसलिए भी चिंतित है क्योंकि इसमें न ही कोई खाद्य गुणवत्ता है और न ही इनमें किसी प्रकार का औषधीय गुण है। यही नहीं, यह अपने से छोटी मछलियों व अन्य जलीय जीवों को भी खा जाती हैं। जो मछुआरों की अजीविका के लिए एक बड़ा खतरा है। साथ ही यह मछली गंगा की पारिस्थितिकी के लिए बेहद खतरनाक मानी जा रही है। मांसाहारी प्रवृत्ति की इस मछली का जंतु वैज्ञानिक नाम हाइपोस्टोमस प्लोकोस्टोमस है। विदेशों में इसे प्लैको नाम से भी जाना जाता है।