3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिशन 2019 के लिये जदयू तैयार, यूपी में इस बड़े नेता को सौंपी अहम जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जनता दल यूनाइटेड की अहम बैठक हुई थी...

2 min read
Google source verification
Nitish Kumar

सुलतानपुर. प्रणीत बौद्धिक को जनतादल यूनाइटेड का प्रदेश सचिव बनाया गया है। दल यूनाइटेड की कार्यकर्ता बैठक हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष आरपी चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता 2019 की तैयारी कर लें। पार्टी लोकसभा का चुनाव लड़ेगी, जिसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में एक आदर्श सरकार है, जिसने महिलाओं के अधिकार की सुरक्षा के लिए शराबबंदी करके एक ऐतिहासिक काम किया है।

कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद आरपी चौधरी के नेतृत्व में संगठन विस्तार को लेकर रणनीति बनी और उसके बाद आम आदमी पार्टी छोड़कर पार्टी में आये प्रणीत बौद्धिक को प्रदेश सचिव बनाया गया। साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष नकी जाफर खां को प्रदेश सह सचिव नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें : उन्नाव रेप विक्टिम के पिता की हिरासत में मौत, सीएम योगी ने दिये जांच के आदेश, कहा- नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

जदयू की जिला कार्यकारिणी घोषित
सुलतानपुर जिले के संगठन में भी बदलाव किया गया, जिसमें गोकुल प्रसाद वर्मा को जिलाध्यक्ष, कुलदीप गुप्ता को प्रधान महासचिव, अवधेश त्रिपाठी ब्लॉक अध्यक्ष कुड़वार, भूपेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष, अरुण कोरी को जिला सचिव बनाया गया।

2019 की तैयारियों में जुटने का आह्वान
जनता दल यूनाइटेड की जिला कार्यकारिणी घोषित होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ और सभी ने 2019 की तैयारी जोर-शोर से करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में प्रदीप उपाध्याय जिला अध्यक्ष, जयपाल सिंह, अंतर्यामी मिश्रा, विकास जैन, अजीत जायसवाल, दिनेश मौर्या, मोहम्मद जुबेर, आलोक पाठक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : उन्नाव रेप मामले में कोतवाल समेत 6 पुलिसवाले सस्पेंड, सलाखों के पीछे पहुंचे 4 आरोपी
यह भी पढ़ें : विपक्ष की नजदीकियां और अपनों की बगावत से बढ़ रहीं बीजेपी की मुश्किलें
यह भी पढ़ें : योगी सरकार का किसानों को एक और बड़ा गिफ्ट, अब यूपी के 2.63 लाख किसानों का 1500 करोड़ रुपया ब्याज होगा माफ

Story Loader