3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार की उपलब्धियों को घर‐घर पहुंचाने के लिए 25-26 मार्च को भाजपा चलायेगी बूथ संपर्क अभियान

जिले के 2118 बूथों पर बूथ संपर्क महाअभियान चलायेगी।
less than 1 minute read
Google source verification
सरकार की उपलब्धियों को घर‐घर पहुंचाने के लिए 25-26 मार्च को भाजपा चलायेगी बूथ संपर्क अभियान

सरकार की उपलब्धियों को घर‐घर पहुंचाने के लिए 25-26 मार्च को भाजपा चलायेगी बूथ संपर्क अभियान

सुलतानपुर. उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतम चार वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुँचाने के लिए पार्टी 25 एवं 26 मार्च को जिले के 2118 बूथों पर बूथ संपर्क महाअभियान चलायेगी। इस अभियान के तहत पार्टी के प्रदेश से लेकर शक्ति केन्द्र तक के सभी पदाधिकारी अपने अपने बूथ के जनसंपर्क अभियान में सम्मिलित होंगे।

हाथरस गैंगरेप केस मामले में यूपी सरकार पर भड़कीं मायावती कहा, यूपी में अपराधियों का राज

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि बूथ संपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आरए.वर्मा ने जिले एवं विधानसभा स्तर पर जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम चौहान को बूथ संपर्क महाअभियान का जिला संयोजक बनाया गया है। इसौली विधानसभा के संयोजक जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचंदी एवं जिला मंत्री प्रदीप शुक्ला, सुलतानपुर की जिम्मेदारी जिला उपा. प्रीति प्रकाश एवं रेनू सिंह, सदर की जिम्मेदारी जिला मंत्री विवेक सिंह विपिन व नरेन्द्र कुमार सिंह, लंभुआ विधानसभा की जिम्मेदारी जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, पारसनाथ सिंह एवं रामेन्द्र प्रताप सिंह तथा कादीपुर विधानसभा की जिम्मेदारी जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार एवं मंत्री राजेश सिंह को सौपी गई है।

बूथ संपर्क महाअभियान के तहत सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी जिला कार्यसमिति सदस्य, मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य,मंडल प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष,बूथ पदाधिकारी और बूथ कार्यसमिति सदस्य तथा सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को 25-26 मार्च को कम से कम चार-चार बूथों पर घर घर सम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियों के फोल्डर को जन-जन तक पहुंचाना है।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग