पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानुपर. Tauktae Cyclone effect in UP. चक्रवाती समुद्री तूफान तौकते (Tauktae Cyclone) और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से एक बार फिर मौसम करवट बदलने जा रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान (Weather Forecast) है कि तौकते समुद्री तूफान का असर सोमवार की रात से दिखना शुरू हो जाएगा, जिसके कारण आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। समुद्री तूफान का व्यापक असर अगले 48 घण्टों में दिखाई देगा। इस दौरान सुलतानपुर और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ ही कुछ जगह बौछारें पड़ेंगी। 20 मई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है।