
हज यात्रा से लौटने पर गुरुवार को शहर के पैलेस रोड स्थित दावर शाह बाबा की दरगाह पर दम्पती का समाजबंधुओं ने स्वागत किया। भाटकड़ा निवासी हाजी मीसरू खान व रशीदन बानो का स्वागत कर बधाई दी। इसके बाद परिवार, रिश्तेदारों व समाजबंधुओं ने बैंड बाजों के साथ घर तक पहुंचाया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुश्ताक अहमद नागौरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युसुफ भाई, उप सभापति धनपतसिंह राठौड़, नुरूल हयात, फिरोज भाई, इकबाल भाई, जाकिर भाई, पार्षद मारूफ भाई, मोहम्मद शरीफ उपस्थित थे।
Published on:
14 Oct 2016, 7:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.