14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंद मकान से 816 किलो गांजा बरामद

पलसाना पुलिस ने तहसील के जोलवा गांव की आराधना ड्रीम सोसायटी के एक बंद मकान से 816 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Mukesh Kumar Sharma

•

Updated: 29 Jul 2018, 7:50 PM IST

816 kg of ganja recovered from closed house

816 kg of ganja recovered from closed house

बारडोली।पलसाना पुलिस ने तहसील के जोलवा गांव की आराधना ड्रीम सोसायटी के एक बंद मकान से 816 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 48.96 लाख रुपए बताई गई। पुलिस कार्रवाई से पूर्व आरोपी मकान के पीछे के दरवाजे से भाग निकला। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरत जिले की पलसाना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि जोलवा गांव की आराधना ड्रीम सोसायटी के मकान संख्या-49 में भारी मात्रा में गांजा छुपाया गया है। इस पर पलसाना थाने के पीएसआई जे.एस. वलवी, एएसआई रतिलाल चौधरी मय टीम ने आराधना ड्रीम सोसायटी के बंद मकान पर छापेरमारी की।

पुलिस बंद घर का दरवाजा खुले इससे पहले ही आरोपी मकान के पीछे के दरवाजे से भाग निकला। पुलिस ने कार्रवाई कर मकान से दो-दो किलो के 408 पैकेट से कुल 816 किलो गांजा बरामद किया। भारी मात्रा में गांजा मिलने पर पुलिस महकमें में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने जब्त गांजे की कीमत 48.96 लाख रुपए बताई है। पुलिस ने क्षेत्र में भारी मात्रा में गांजा तस्करी का नेटवर्क चलने की आशंका व्यक्त है। पुलिस की ओर से उक्त गांजा सूरत जिले में सप्लाई होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने एफएसएल की मदद से मामले की जांच शुरू की।

जाली नोट के साथ पकड़े गए दो को दस साल की कैद

लेपटॉप और प्रिंटर के जरिए जाली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार दो अभियुक्तों को मंगलवार को अतिरिक्त सेशन जज एन.डी.जोशी ने दोषी करार देते हुए दस-दस साल की कैद और पांच-पांच हजार रुपए जुर्माने की सजा सुना दी।

सरथाणा जकातनाका कृष्णा अपार्टमेंट निवासी चिराग रमेश वोरा, नाना वराछा गिरनार सोसायटी निवासी विमल मनसुख गढ़ादरा तथा एक नाबालिग को क्राइम ब्रांच पुलिस ने 1 जनवरी, 2012 को 2,38,650 रुपए के जाली नोटों के साथ धर दबोचा था। दोनों के खिलाफ चार्जशीट पेश होने के बाद मामले की सुनवाई सेशन कोर्ट में चल रही थी। नाबालिग के खिलाफ जुवेनाइल कोर्ट में सुनवाई चल रही है। सेशन कोर्ट में सुनवाई के दौरान अधिवक्ता किशोर रेवलिया आरोपों को साबित करने में सफल रहे। मंगलवार को अंतिम सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों अभियुक्तों को दोषी मानते हुए दस-दस साल की कैद और पांच-पांच हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

जुर्माना नहीं भरने पर उन्हें तीन महीने की अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी। गौरतलब है कि 1 जनवरी, 2012 को क्राइम ब्रांच पुलिस ने सूचना के आधार पर सरथाणा जकातनाका के पास कृष्णा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 में छापा मार कर जाली नोट छापने के षड्यंत्र का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने वहां से 500, 100 और 50 रुपए के 2,38,650 रुपए के जाली नोट, एक लेपटॉप और एक प्रिंटर जब्त करने के साथ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था।