उन्होंने जांच के बाद मृत घोषित किया। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि उन्हें ब्लड प्रेशर, डायबटीज समेत अन्य बीमारियां थी। जिनकी वजह से वे परेशान रहते थे। वहीं सोसायटी में चर्चा यह भी थी कि उनकी माली हालत ठीक नहीं थी। जिसको लेकर भी वह चिंतित रहा करते थे। बहरहाल घटना के संबंध में रमेश कुमार की प्राथमिकी के आधार पर लिम्बायत पुलिस के हेड कांस्टेबल जयेश इंद्रजीत ने जांच शुरू कर दी है।