24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ADMISSION : स्कूलों में अभी से प्रवेश फॉर्म का वितरण शुरू

- फॉर्म की फीस को लेकर अभिभावक नाराज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Divyesh Kumar Sondarva

•

Updated: 8 Sep 2018, 11:04 PM IST

patrika

ADMISSION : स्कूलों में अभी से प्रवेश फॉर्म का वितरण शुरू

सूरत.

अभी शैक्षणिक सत्र 2018-19 समाप्त नहीं हुआ है और स्कूलों ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फीस का विवाद भी नहीं सुलझा है। प्रवेश फॉर्म की फीस ने अभिभावकों की नाराजगी और बढ़ा दी है।
शहर के कई स्कूलों ने अभी से ही शैक्षणिक सत्र 2019-20 के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए प्रवेश फॉर्म का वितरण शुरू किया गया है। प्रवेश फॉर्म और पंजीकरण के लिए 1000 से 2000 रुपए की फीस ली जा रही है। साथ ही फॉर्म लेने और पंजीकरण करवाने के लिए भी कम समय दिया गया है। इस अवधि में पंजीकरण नहीं करवाया तो प्रवेश खोने की चेतावनी भी दी जा रही है। स्कूलों की इस हरकत से अभिभावकों की नाराजगी बढ़ गई है। पहले तो शैक्षणिक सत्र 2017-18 की फीस का विवाद सुलझा नहीं है। शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए भी स्कूल की मर्जी के अनुसार अभिभावकों ने फीस जमा की है। अब 2019-20 के प्रवेश के लिए अभी से डाले जा रहे स्कूल के दबाव से अभिभावकों का आक्रोश बढ़ रहा है। सरकार, एफआरसी और डीइओ स्कूलों का कुछ भी बिगाड़ नहीं पा रहे हैं।


यूजी में प्रवेश की प्रक्रिया फिलहाल जारी
वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के यूजी पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया कब तक चलेगी, इसका किसी के पास कोई जवाब नहीं है। अब विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को बीकॉम, बीबीए, बीसीए और बीएससी के लिए ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया की जा रही है। 12वीं का परिणाम जारी होने के बाद विश्वविद्यालय के बीकॉम, बीबीए, बीसीए और बीएससी पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रवेश की पुरानी प्रक्रिया को रद्द कर नई प्रक्रिया लागू कर प्रवेश दिए गए। सभी को आश्वासन दिलाया गया कि नई प्रक्रिया पुरानी से कारगर है और जल्द प्रवेश पूर्ण हो जाएंगे। नई प्रक्रिया में अभी तक प्रवेश चल रहे हैं। सारी प्रक्रिया ऑनलाइन थी। सही प्रक्रिया नहीं होने के कारण ऑनलाइन प्रवेश पाने में विद्यार्थियों को परेशानी हुई। इस कारण भी कई छात्र प्रवेश से बाहर हो गए। अब इनके लिए विश्वविद्यालय को ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया करनी पड़ रही है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया का आयोजन किया गया है। इसमें बीकॉम, बीबीए, बीसीए और बीएससी में प्रवेश पाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। पर प्रवेश की प्रक्रिया कब तक पूरी होगी इसका कोई उत्तर नहीं दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग