
विरोध के बीच मनपा ने शुरू किया मंदिर का डिमोलिशन
सूरत. मनपा टीम ने स्थानीय लोगों के विरोध के बीच बुधवार को शहर के कापोद्रा स्थित रामापीर मंदिर का डिमोलेशन शुरू किया। मनपा की कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने डिटेन किया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
कापोद्रा में रामापीर का मंदिर है, जो रास्ते में आ रहा था। मंदिर को अवैध बताते हुए मनपा टीम पुलिस बल के साथ बुधवार को इसके डिमोलेशन के लिए मौके पर गई थी। मंदिर तोडऩे पहुंची मनपा टीम को देखते ही लोगों ने उसे घेर लिया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। लोगों ने मंदिर के डिमोलिशन का विरोध करते हुए मनपा प्रशासन पर भेदभाव के आरोप लगाए। लोगों ने मंदिर तोड़ रहे लोगों के साथ हाथापाई की कोशिश भी की। उन्होंने मंदिर का डिमोलिशन रोकने के लिए मौके पर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
लोगों के भारी विरोध के बावजूद कड़ी सुरक्षा के बीच मनपा टीम ने मंदिर का डिमोलिशन शुरू किया। लोगों ने जेसीबी से मंदिर को ढहा रहे कर्मियों को भी रोकने का प्रयास किया। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस टीम पांच लोगों को हिरासत में लेकर चली गई। डिटेन किए गए लोगों को बाद में छोड़ दिया गया।
Published on:
8 Sep 2021, 9:44 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.