11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एपलेट ट्रिब्यूनल में अपील की सीमा 20 लाख हुई

सीबीडीटी के फैसले से करदाताओं को होगा लाभ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Devmani Mishra

•

Updated: 12 Jul 2018, 8:55 PM IST

file

एपलेट ट्रिब्यूनल में अपील की सीमा 20 लाख हुई

सूरत.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स ने आयकर विभाग में बढ़ रहे अपील मामलों की संख्या को देखते हुए आयकर अधिकारियों के लिए एपलेट ट्रिब्यूनल में केस करने की सीमा 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दी है।
अब तक आयकर विभाग 10 लाख रुपए के टैक्स इफेक्ट के मामले में एपलेट ट्रिब्यूनल (आइटीएटी) में जा सकता था। यह सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दी गई है। 20 लाख रुपए तक के मामले मे सीआइटी अपील का फैसला मान्य होगा। इसी तरह 50 लाख रुपए तक के टैक्स इफेक्ट के मामले में आइटीएटी का फैसला मान्य होगा। यदि इससे कम टैक्स इफेक्ट वाला मामला होगा तो आयकर विभाग हाइकोर्ट में करदाता के खिलाफ अपील करेगा। किसी मामले में अगर हाइकोर्ट का फैसला करदाता के पक्ष में आया और टैक्स इफेक्ट 1 करोड़ से कम होगा तो आयकर विभाग सुप्रीम कोर्ट में नहीं जाएगा। हालांकि इसमें कुछ शर्तें शामिल हैं। आयकर विभाग का कहना है कि इस फैसले से अलग-अलग स्तर पर चल रहे मामलों में कमी आएगी। सीए एस.के. काबरा ने बताया कि इस फैसले से आयकर विभाग की ओर से कानूनी पेंच में पड़े मामले कम होंगे और करदाताओं को भी लाभ होगा।मनपा के मुख्यालय का नाम बदलने की मांग
सूरत. भाजपा पार्षद विजय चौमाल ने सूरत महानगर पालिका के मुख्यालय का नाम मुगलसराई से बदल कर सूर्यपुर भवन रखने की मांग उठाई है। गुरुवार को उन्होंने इस संदर्भ में मनपा आयुक्त को पत्र लिखा।
उन्होंने पत्र में कहा है कि जब मुगलों का शासन था, तब इस भवन को बनाया गया। मुगल जब सूरत आते तो इस भवन में रुकते थे। इसी कारण इसे मुगलसराई के नाम से जाना जाने लगा। मनपा का मुख्यालय होने के बावजूद इस इमारत को आज भी मुगलसराई के नाम से जाना जाता है। उन्होंने मांग की कि इमारत का नाम बदल कर सूर्यपुर भवन किया जाए।