प्रकरण के अनुसार वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव के दौरान वराछा में भाजपा की ओर से तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा का आयोजन किया गया था। कांग्रेस नेता अशोक जीरावाला, भगीरथ पीठवली और कार्यकर्ताओं ने सभा स्थल के पास पटाखे जलाकर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने अशोक जीरावाला और भगीरथ पीठवली के खिलाफ निषेधाज्ञा भंग को लेकर आइपीसी की धारा 143,188 और 336 के तहत मामला दर्ज किया था। चार्जशीट पेश होने के बाद 11 साल से मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी। अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में विफल रहा। कोर्ट ने अंतिम सुनवाई के बाद दोनों अभियुक्तों को आरोपों से बरी कर दिया।