24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब जागे पालिका के अधिकारी

त्यौहार खत्म होने के बाद शुरू हुआ रोड मरम्मत का काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 22 Sep 2018, 8:42 PM IST

patrika

अब जागे पालिका के अधिकारी

वलसाड. शहर में गणपति महोत्सव और ताजिया का कार्यक्रम पूरा होने के बाद प्रशासन की नींद खुली है और अब सडक़ों की मरम्मत का काम शुरु किया है। जबकि शांति समिति की बैठक के दौरान गणपति महोत्सव से पहले ही यह काम पूरा करने का आश्वासन दिया गया था।

जानकारी के अनुसार वलसाड शहर में गणपति महोत्सव से कुछ दिन पहले ही शांति समिति की बैठक आयोजित की गी थी। जिसमें लोगों ने खराब सडक़ों की मरम्मत की मांग की थी जिससे गणपति बप्पा को पंडाल तक लाने और विसर्जन में किसी तरह की परेशानी न हो। नपा की ओर से तुरंत सडक़ बनाने का आश्वासन दिया गया था। गणपति बप्पा पंडालों में आ भी गए और अब रविवार को महोत्सव संपन्न हो जाएगा। ताजिया का जुलूस भी निकल गया। अब प्रशासन की नींद टूटी है और रविवार को गणपति बप्पा के विदाई के अंतिम दिन से पूर्व आनन-फानन में सडक़ों की मरम्मत करना शुरु किया है।

रेलवे यार्ड के गणपति पंडाल के संचालक ने बताया कि ओवरब्रिज से बप्पा की विसर्जन यात्रा निकालते हैं। लेकिन खराब सडक़ से परेशानी होती है। इस बार भी गणपति विसर्जन के समापन वाले दिन पर सडक़ की मरम्मत हो रही है। इससे पहले गणपति विसर्जन और ताजिया जुलूस में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। सडक़ बनाने वाले ठेकेदार ने बताया कि कल ही उसे सडक़ की मरम्मत के लिए सूचना दी गई थी।

युवाओं को पार्टी से जोडऩे पर जोर

वापी. वलसाड जिला भाजपा आईटी सेल की बैठक शनिवार को वापी में पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई थी। इस दौरान पार्टी की नीतियों व सरकार के काम काज का सोशल मीडिया में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार पर मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं के सोशल मीडिया से जुड़े रहने का उल्लेख करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों से अवगत कराने और पार्टी से जोडऩे पर जोर दिया गया। इस मौके पर आईटी सेल के पारस देसाई, हितेश सूरती, सत्येन पंड्या समेत आईटी सेल के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग