11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेहतर समन्वय से हो रहा विकास- महापौर

साइंस सेंटर में संवाद कार्यक्रम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 4 Jul 2018, 7:52 PM IST

patrika

बेहतर समन्वय से हो रहा विकास- महापौर

सूरत. महापौर जगदीश पटेल ने कहा कि सत्तापक्ष और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय से शहर विकास के रास्ते पर है। सरकारी योजनाओं पर बेहतर तरीके से अमल किया जा रहा है। सांसद दर्शना जरदोश ने कहा कि सरकार के कौशल्य वर्धन प्रशिक्षण के जरिये लाभार्थियों को स्वरोजगार में मदद मिली है।

मनपा प्रशासन ने मंगलवार को साइंस सेंटर के ऑडिटोरियम में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ महापौर के संवाद का कार्यक्रम आयोजन किया था। इस मौके पर सखी मंडल, मां वात्स्सल्य कार्ड धारक और अन्य लाभार्थियों को संबोधित करते हुए महापौर जगदीश पटेल ने दीनदयाल अंत्योदय योजना और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन समेत अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं पर बेहतर तरीके से अमल के कारण विभिन्न योजनाओं के जरिए लोगों को बेहतर अवसर मिले हैं। यूसीडी विभाग, आईसीडीएस विभाग, स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए लोगों को रोजगार दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशासन के कारण सूरत में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बना है और लोग काम-धंधे से जुड़ रहे हैं। रोजगार की बेहतर संभावनाओं के कारण ही सूरत शहर देशभर में रोजगार के सबसे ज्यादा अवसर वाले शहरों में शामिल है। उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष के विकासपरक नजरिए और बेहतर अधिकारियों की टीम ने सूरत को प्रदेश ही नहीं देश के अग्रणी शहरों में जगह दिलाई है। भविष्य की जरूरतों पर अभी से काम करने के कारण सूरत अन्य शहरों के मुकाबले आगे है।

सांसद दर्शना जरदोश ने कहा कि सरकार के कौशल्य वर्धन प्रशिक्षण के जरिये लाभार्थियों को स्वरोजगार में मदद मिली है। आय के स्रोत बढऩे से लोगों का जीवन स्तर भी बेहतर हुआ है। इस मौके पर स्थाई समिति प्रमुख अनिल गोपलाणी, नेता शासक पक्ष गिरिजा शंकर मिश्रा, सांस्कृतिक समिति की चेयरमैन रूपल शाह, गटर समिति की चेयरमैन सुधा नाहटा समेत अन्य पदाधिकारी, मनपा अधिकारी और गणमान्य मौजूद रहे।