6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LOVE JEHAD : नाबालिग से बलात्कार कर धर्म परिवर्तन के लिए डाला दबाव

- सूरत में कथित लव जेहाद का मामला - राहुल बन कर दोस्ती करने वाले मोहम्मद गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 3 Nov 2021, 7:02 PM IST

LOVE JEHAD : नाबालिग से बलात्कार कर धर्म परिवर्तन के लिए डाला दबाव

LOVE JEHAD : नाबालिग से बलात्कार कर धर्म परिवर्तन के लिए डाला दबाव

सूरत. शहर पुणागाम इलाके में कथित लव जेहाद के चलते एक सत्रह वर्षीय किशोरी को फर्जी पहचान देकर अपने प्रेम जाल में फंसाने और फिर अपहरण व बलात्कार कर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुणागाम पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक पुणागाम भैयानगर के निकट नारायण नगर निवासी मोहम्मद मलिक (21) ने इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आई। सत्रह वर्षीय किशोरी को धोखे से अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसके बाद रविवार सुबह उसे बहला फुसला कर भगा ले गया। इस बारे में पीडि़ता के परिजनों को खबर होने पर उन्होंने पुणागाम पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुणागाम पुलिस तुंरत हरकत में आई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किशोरी को मुक्त करवा कर मोहम्मद मलिक को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में मोहम्मद मलिक ने बताया कि उसकी माता हिन्दू है तथा उसके पिता मुस्लिम है लेकिन वह और उसके सभी भाई बहीन मुस्लिम धर्म में मानते है। वहीं मामले की जांच एसीपी सी डीवीजन बीएम वसावा को सौंपी गई है।


राहुल के रूप में दी थी पहचान


मोहम्मद मलिक ने पीडि़त किशोरी को अपनी पहचान हिन्दु युवक राहुल के रुप में दी थी। उसने अपने हाथ पर राहुल नाम से गोदना भी गुदवा रखा था। जिसके चलते पीडि़त किशोरी उसके झांसे में आ गई और राहुल मान कर उससे दोस्ती की थी।


धर्म परिवर्तन के लिए डाला दबाव


पुलिस ने बताया कि पीडि़त किशोरी को मोहम्मद मलिक सूरत से भगा कर करजण ले गया था। वहां पहुंचने पर जब उसकी हकीकत का खुलासा हुआ तो मोहम्मद मलिक ने युवती पर धर्मपरिवर्तन करने के लिए दबाव डाला। उसे जबरन नमाज भी पढ़वाई।