
दमण नगरपालिका में सवा वर्ष में बदलाव
दमण.
प्रत्येक सवा वर्ष में दमण नगरपालिका में नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया में भाजपा के पार्षदों ने सोमवार को लता टंडेल का नाम नगरपालिका के नए उपाध्यक्ष पद के लिए रखा और इसे मंजूरी मिल गई।
जिला कलक्टर संदीपकुमार ने दमण नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए लता टंडेल का ही नामांकन पत्र आने से उन्हें उपाध्यक्ष घोषित किया। नगरपालिका उपाध्यक्ष पद की प्रक्रिया सोमवार को जिला कलक्टर भवन में आयोजित की गई और बाद में टंडेल के चुने जाने पर नगरपालिका के हाल में चेयरमैन चुने गए मुकेश पटेल, शौकत मिठानी, अस्पी दमणिया, चन्द्रगिरी सहित अन्य पार्षदों ने बधाई दी। इस दौरान भाजपा महामंत्री वासु पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनल पटेल भी बाद में नगरपालिका भवन पहुंचे और उपाध्यक्ष लता टंडेल का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर टंडेल ने बताया कि पार्टी ने उन्हें यह मौका दिया है और वह सभी को साथ में लेकर विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ेगी। गौरतलब है कि दमण नगरपालिका में भाजपा की सत्ता आने के बाद प्रत्येक सवा वर्ष में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बदलकर सत्ता पक्ष के सभी सदस्यों को यह अवसर देने जाने की परम्परा डाली गई है।
------
राज्यपाल ने किया पुस्तक का विमोचन
गुजरात में आयोजित अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन में संघ प्रदेश दमण-दीव की डॉ. संध्या मेरिया ने भाग लिया और उनकी पुस्तक का विमोचन राज्यपाल ओपी कोहली ने किया। मेरिया ने बताया कि 23 से 25 नवम्बर तक अहमदाबाद के आंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें देश-विदेश से लगभग तीन सौ कवयित्रियों ने भाग लिया। इसमें दमण के सरकारी महाविद्यालय में व्याख्याता पद पर कार्यरत डॉ. संध्या मेरिया ने भी काव्य प्रस्तुति दी और बाद में उनकी महिला सशक्तीकरण पर आधारित पुस्तक ये ज्वार कब रुकेगा... का विमोचन गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली ने किया। कार्यक्रम में गुजरात के शिक्षा मंत्री सहित अनेक अतिथि उपस्थित थे।
Published on:
26 Nov 2018 10:46 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
