10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रंगीलो फागण में बिखरे लोक कला के रंग

वापी के वीआईए सभागार में होली पर दाधीच समाज का कार्यक्रम, नवसारी में तीन दिवसीय गांधी मेला संपन्न
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 27 Feb 2018, 1:02 PM IST

patrika

वापी. दाधीच समाज (वापी- दमण - सिलवासा) द्वारा होली के अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम रंगीलो फागण रविवार को राजस्थानी लोकगीत व नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ।

वीआईए सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव जीएस मीणा, दमण के उप जिला कलक्टर कृष्ण कुमार, राजस्थान प्रगति मंडल के मैनेजिंग ट्रस्टी अनिल अग्रवाल, एलएन गर्ग व विप्र फाउन्डेशन गुजरात प्रदेश उप प्रमुख बाबूलाल शर्मा सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गायक निर्देशक सतीश देहरा ने मंच संभाला और महाराज गजानंद जी फतह म्हारी आज करो, गणेश वंदना से शुुरुआत करते हुए आओ जी आवो म्हारै हिवड़ै का पावणां स्वागत गीत से अतिथियों की मनुहार की। उसके बाद नृत्यांगना नायसा ने लोकप्रिय राजस्थानी लोक गीत घडलो उतार दे, देवरिया दौराणी लुलज्यायै और देवर म्हारै रै यो हरियै रुमाल वालो रे के साथ देवर-भौजाई की नोक झोंक वाली शानदार प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी।

तीन फीट कद के कलाकार मेराज ने अपने शानदार नृत्य से सभी का दिल जीत लिया। चंग पर धम्माल गीत और उसके साथ नृत्य की रमझट ने शेखावटी की होली को मंच पर साकार कर दिया। लोक कलाकार महेन्द्र स्वामी व सुभाष शर्मा, दुर्गेश शर्मा ने भी होली गीतों की प्रस्तुति से भरपूर मनोरंजन किया। दाधीच समाज के संरक्षक बी के दायमा ने स्वागत भाषण करते हुए आयोजन पर प्रकाश डाला। सभी अतिथियों का राजस्थानी साफा पहनाकर परंपरागत रुप से स्वागत किया।

तीन दिवसीय गांधी मेला संपन्न

नवसारी. नवसारी में आयोजित तीन दिवसीय गांधी मेला सोमवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में विधायक पियुष देसाई ने उपस्थित रहकर मेले को सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। इस दौरान मेले में स्टाल लगाने वाली चिखली के सादकपोर निवासी गृह उद्योग चलाने वाली महिला ने अपने बेटे के विवाह में बधाई के तौर पर मिली पांच हजार रुपए की राशि गांधी मेले के लिए दान कर दी। इस दौरान इसे भी सम्मानित किया गया। विधायक पियुष देसाई ने कहा कि गांधी विचार प्रसार ट्रस्ट ने महात्मा गांधी व नवसारी के सुपुत्र दादाभाई नवरोजी जीवनी युवा पीढ़ी द्वारा जीवंत रखने के उद्देश्य से यह मेला आयोजित किया गया था। उन्होंने इसकी प्रशंसा करते हुए इस तरह के अन्य प्रकल्पों को अन्य जिलों में बढ़ाने का आह्वान किया। इस मौके पर उपस्थित गांधीवादी गफूर बिलखिया ने कहा कि मेले में गृह उद्योग में निर्मित वस्तुएं प्रदर्शित और बेची गई हैं और यही गांधी विचारधारा की प्रस्तुति है। समारोह में गांधीजी के शब्द व अवतरणों की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर सूचना विभाग द्वारा बापू की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिसे हजारों लोगों ने देखा।