31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बढ़ रहा कोरोना, सूरत मिले मिले 173 मरीज, गांवों में 102 पोजेटिव

- 284 हुए स्वस्थ, 3 की मौत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sanjeev Kumar Singh

•

Updated: 21 Sep 2020, 10:33 PM IST

बढ़ रहा कोरोना, सूरत मिले मिले 173 मरीज, गांवों में 102 पोजेटिव

बढ़ रहा कोरोना, सूरत मिले मिले 173 मरीज, गांवों में 102 पोजेटिव

सूरत.

शहर और जिले में रविवार को 275 कोरोना पॉजिटिव मिले और 3 जने की मौत हुई हैं। इसमें शहर के उधना जोन में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की रविवार को कोरोना संक्रमण से अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, जिले में 2 जनों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा शहर में नए 173 और सूरत जिले में 102 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, शहर और जिला मिलाकर कुल 284 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अब सूरत जिले में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 26,232 हो गई है। इसमें 895 की मौत हो चुकी है।

मनपा स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शहर में जो नए 173 पॉजिटिव भर्ती हुए हैं। उनमें रविवार को सबसे अधिक अठवा जोन में 55, रांदेर जोन में 35, वराछा-ए जोन में 17, कतारगाम जोन में 18, सेंट्रल जोन में 10, लिम्बायत जोन में 12, उधना जोन में 13, वराछा-बी जोन में 13 कोरोना मरीज मिले हैं। अब तक शहर में कुल 19,726 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 17,573 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई है। रविवार को शहर में 177 और ग्रामीण क्षेत्र में 107 मरीजों को छुट्टी मिली हैं।


कपड़ा व्यापारी, 11 बिजनसमैन और 11 छात्र पॉजिटिव

टेक्सटाइल, लूम्स, कंस्ट्रक्शन समेत 11 बिजनसमैन, 11 छात्र, कपड़ा व्यापारी, साड़ी दलाल, एम्ब्रोयडरी कर्मचारी, मार्बल दुकानदार, एलएंडटी का कर्मचारी, दो किसान, आइडीबीआई बैंक कर्मचारी, 3 हीरा श्रमिक, ब्रोकर, मेडिकल रिपरजेंटेटिव, मेडिकल दुकानदार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।


135 की हालत गंभीर

शहर में कोरोना मरीजों की संख्या में मामूली कमी आने के बाद फिर से मामले बढऩे लगे हैं। न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 183 कोरोना मरीज भर्ती हैं। जिसमें 135 की हालत गंभीर बताई गई है। इसमें 85 कोरोना ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वहीं बाइपेप पर 39 और वेंटिलेटर पर 11 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात