9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा में दो फाड़, सत्ता पर संकट

विजलपोर विकास मंच के नाम से बागी पार्षदों ने बनाया अलग मोर्चा, अलग बैठक व्यस्था की मांग

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Oct 15, 2018

patrika

भाजपा में दो फाड़, सत्ता पर संकट

नवसारी. विजलपोर नगर पालिका में सत्तासीन भाजपा में दो फाड़ होने से पालिका में सत्ता पर संकट खड़ा हो गया है। भाजपा के बागी पार्षदों ने विजलपोर विकास मंच के नाम से अलग मोर्चा बनाकर में अलग बैठक व्यवस्था की मांग की है। इस संबंध में कलक्टर को ज्ञापन भी दिया गया है।

जानकारी के अनुसार अपने विस्तार में काम न होने समेत कई आरोप लगाकर नपा में सत्ता पर काबिज भाजपा के 33 में से 16 पार्षदों ने बगावत करते हुए नपा अध्यक्ष जगदीश मोदी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की दरखास्त की थी। इसके लिए बुलाई गई सभा में हंगामा होने से प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं हो पाया था। इस बीच भाजपा संगठन ने नाराज पार्षदों को मनाने की कोशिश की।

इसके बाद बागी पार्षदों ने सोमवार को पक्ष के साथ रहने का राग अलापते हुए नया दांव खेल दिया। 16 पार्षदों ने विजलपोर विकास मंच के नाम से नया मोर्चा गठित कर कलक्टर एमडी मोडिया से मिलकर अपने लिए नपा में अलग बैठने की व्यवस्था करने की मांग की। कलक्टर को दिए ज्ञापन में पार्षदों ने कहा है कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करवाने की बजाय शासन बचाए रखने के लिए पदाधिकारी कानूनी दांव पेंच खेल रहे हैं। इसलिए उन्होंने विजलपोर के विकास के लिए इस मंच का गठन किया है। अगली सामान्य सभा में अलग बैठक व्यवस्था का इंतजाम करने की मांग करते हुए पार्षदों ने कहा है कि हम सभी विजलपोर विकास मंच के सदस्य के तौर पर जाने जाएंगे।

इन्होंने बनाया विजलपोर विकास मंच

विजलपोर विकास मंच बनाने वाले पार्षदों में महेन्द्र गोविंद टंडेल, कुसुम मगनलाल धावका, मंगल वीरा चावडा, सतीश परशुराम बोरसे, संतोष विनायक पुंडकर, इन्द्रङ्क्षसग ओमकारसिंग राजपूत, वृशाली किशोर पाथरकर, वंदना गुलाबराव पाटील, दरिया उर्फ दर्मा हिम्मतसिंग गिरासे, मनोहर उर्फ दीपक नीलकंठ बोरसे, भालचंद्र नीलकंठ पाटील, ज्योतिकुमार रामधनी राजभर, लक्ष्मी रामजी टुंडीया, आशा पंढरीनाथ ठाकोर, अनिल नटू नायका और भीखू प्रवीण पटेल शामिल हैं।