22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gujarat / Surat / दहेज-घोघा रोपेक्स सर्विस आज से फिर होगी शुरू

दहेज-घोघा रोपेक्स सर्विस आज से फिर होगी शुरू

- डेढ़ साल में छठी बार बंद हुई रो-रो फेरी सर्विस-यात्रियों की कमी से कंपनी को हो रहा आर्थिक नुकसान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 7 Apr 2019, 10:33 PM IST

file

दहेज-घोघा रोपेक्स सर्विस आज से फिर होगी शुरू

भरुच. दहेज और घोघा के बीच चलने वाली रो-रो फेरी सर्विस में यात्रियों की संख्या में लगातार कमी आने से पिछले तीन दिनों से सेवा बंद चल रही है। दहेज- घोघा रो-रो फेरी सर्विस बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, कंपनी के सूत्रों के अनुसार बंद चल रही फेरी सर्विस को सोमवार से पूर्व की भांति चालू कर दिया जाएगा।
एक दिन में औसत १५०० यात्रियों के स्थान पर मात्र ३०० यात्रियों के ही जहाज में सफर कर रहे होने से कंपनी को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। रोपेक्स फेरी सर्विस का उद्घाटन अक्टूबर-२०१८ में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने किया था। सात माह में ही यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है।
भरुच के दहेज और भावनगर के घोघा के बीच अक्टूबर माह में वाहनों और यात्रियों को एक साथ वहन करने के लिए रोपेक्स फेरी सर्विस प्रारंभ किया गया था। शुरुआती माह में जहाज में यात्रा करने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। दहेज से घोघा के बीच चलने वाले चार फेरे में प्रतिदिन १५०० यात्री अपने वाहनों के साथ यात्रा करते थे। गर्मी की शुरुआत और चुनावी माहौल होने से रोपेक्स सेवा का लाभ लेने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट आ गई है। प्रतिदिन १५०० यात्रियों के जगह ३०० यात्रियों के सफर करने से जहाज का संचालन करने वाली कंपनी का खर्च बढ़ गया है। पिछले तीन दिनों से दहेज और घोघा के बीच रोपेक्स फेरी सर्विस बंद चल रही है। कंपनी सूत्रों के अनुसार सोमवार से रोपेक्स सेवा फिर से शुरू कर दी जाएगी।

रोपेक्स सर्विस संचालन में आ रही परेशानी


दहेज व घोघा के बीच दरिया में शुरू की गई रोपेक्स सेवा को शुरुआत से ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहाज के उद्घाटन होने से पहले ही दहेज बंदरगाह पर पोन्टून का क्लेंप टूट गया था और बाद में जहाज को टग करने वाली बोट डूब गई थी। दहेज के दरिया में पानी कम होने से जहाज के इंजन की कूलिंग सिस्टम में खराबी होने से जहाज घोघा की ओर बीच समुद्र में ही बंद हो गया था।