
नवरात्रि की छुट्टियां रद्द करने की मांग
सूरत
राज्य सरकार की ओर से इस वर्ष से दिवाली की लंबी छुट्टियों में से कुछ दिन कम कर नवरात्रि में भी छुट्टियां देने का नियम बनाया गया है।सूरत डायमंड एसोसिएशन ने इस फैसले के खिलाफ राज्य सरकार से गुहार लगाई है।
सूरत डायमंड एसोसिएशन ने इस सिलसिले में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पत्र लिखा है। एसोसिएशन का कहना है कि स्थानीय हीरा उद्योग में काम करने वाले कई श्रमिक यूपी, बिहार, उत्तराखंड, महाराष्ट्र आदि राज्यों में से है, जो कि दिवाली में 21 दिनों के वेकेशन के दौरान वतन जाते हैं और वहां पर खेतीकाम आदि पूरा कर लौटते हैं। इस बारे दिवाली का वेकेशन कम कर नवरात्रि में कुछ दिनों का वेकेशन की तैयारी की जा रही है। ऐसे में श्रमिकों के लिए एडजस्ट कर पाना मुश्किल हो जाएगा। वह थोड़े दिनों के अंतर में ही वतन नहीं जा पाएगें। सरकार यदि नवरात्रि में वेकेशन देने के स्थान पर एक घंटे देरी से स्कूल खोलने का फैसला करे तो किसी को नुकसान नहीं होगा। इससे हीरा श्रमिक वतन भी जा सकेंगे और खेती का काम भी ठीक से कर पाएगें।
चौपाटी और फूड कोर्ट के लिए मनपा आयुक्त को लिखा पत्र
डिप्टी मेयर ने किया चौपाटी का दौरा, खुली जगह में मल्टीलेयर पार्किंग का सुझाव
सूरत. शहर के लोगों के मनोरंजन के लिए कई साल पहले बनाई गई अठवा लाइंस चौपाटी के खस्ता हाल की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को डिप्टी मेयर नीरव शाह ने चौपाटी और आसपास के परिसर का दौरा किया। बाद में उन्होंने मनपा आयुक्त को पत्र लिखकर चौपाटी के रिनोवेशन और फूडकोर्ट का रि-डवलपमेंट करने तथा पास की जगह पर मल्टीलेयर पार्किंग बनाने का सुझाव दिया। शाह ने बताया कि चौपाटी पर रोजाना बड़ी संख्या में युवा और वरिष्ठ नागरिक मॉर्निंग वाक के लिए आते हैं। नागरिकों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि चौपाटी की हालत खस्ता है। शुक्रवार सुबह चौपाटी के दौरे पर शाह को कई क्षतियां दिखाई दीं। बच्चों के खेल-कूद के उपकरण टूटे नजर आए। चौपाटी के फूड कोर्ट की कई दुकानें बंद हो चुकी हैं तो वेरा नहीं भरने के कारण मनपा की ओर से कुछ दुकानें सील कर दी गई हंै।
Published on:
05 Oct 2018 08:37 pm
