3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र की तरह सस्ती बिजली देने की मांग

फोगवा का प्रतिनिधिमंडल मनसुख मांडविया से मिला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Devmani Mishra

•

Updated: 24 Aug 2018, 9:22 PM IST

file

महाराष्ट्र की तरह सस्ती बिजली देने की मांग

सूरत

फैडरेशन ऑफ गुजरात वीवर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को दिल्ली में रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवे मंत्री मनसुख मांडविया से मिला और महाराष्ट्र की तर्ज पर गुजरात के कपड़ा उद्यमियों को भी सस्ती दर पर बिजली देने की मांग की।
फोगवा ने मांडविया को बताया कि गुजरात कभी कपड़ा क्षेत्र में अव्वल था, धीरे-धीरे पिछड़ता जा रहा है। अन्य राज्यों में गुजरात की अपेक्षा अधिक सुविधाएं होने के कारण वहां के मुकाबले गुजरात का कपड़ा उद्योग बौना साबित हो रहा है। राज्य सरकार को इस बारे में विचार करने की आवश्यकता है। गुजरात के कपड़ा उद्योग को बढ़ावे के लिए टैक्सटाइल पॉलिसी में परिवर्तन किया जाना चाहिए। गुजरात में बिजली की दर प्रति यूनिट साढ़े सात रुपए है, जबकि महाराष्ट्र में तीन रुपए है। गुजरात में भी तीन रुपए की दर से बिजली दी जाए। महाराष्ट्र में महिला के नाम से उद्योग शुरू करने पर पहले पांच साल सिर्फ एक रुपए यूनिट की दर से बिजली मिलती है। गुजरात में भी ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए। महाराष्ट्र में कैपिटल इन्वेस्टमेंट में 35 प्रतिशत की सब्सिडी तथा नो कैप लिमिट है, जबकि गुजरात में ग्राम्य क्षेत्र में यूनिट पर 15 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र में 10 प्रतिशत कैपिटल सब्सिडी पर 25 लाख रुपए की कैप लिमिट है। इसे दूर करना चाहिए।

देशभक्ति गीतों से शहीद रामफल को याद किया
अखिल भारतीय धानुक एकता संघ, सूरत की ओर से गुरुवार को शहीद रामफल का शहादत दिवस मनाया गया। गोड़ादरा के राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में देशभक्ति गीतों का आयोजन किया गया। सूरत शाखा के मीडिया प्रभारी रवि मंडल ने बताया कि प्रांगण में राम दरबार के साथ शहीद रामफल की प्रतिमा के समक्ष धानुक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आमंत्रित कलाकारों ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति देकर समा बांधा। इस अवसर पर दिवगंत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी श्रद्घांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धानुक समाज के लोग मौजूद थे।


बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात