23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्योहारों के बावजूद व्यापारियों ने ग्रे की खरीद पर ब्रेक लगा दिया

ग्रे बाजार ठंडा, दाम गिरे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Devmani Mishra

•

Updated: 23 Sep 2018, 8:54 PM IST

file

त्योहारों के बावजूद व्यापारियों ने ग्रे की खरीद पर ब्रेक लगा दिया

सूरत

ग्रे बाजार में बीते सप्ताह कामकाज कमजोर रहा। फिनिश्ड फैब्रिक्स में कमजोर खरीद के कारण व्यापारियों ने ग्रे की खरीद कम की। वीवर्स ने परिस्थिति को देखते हुए तमाम क्वॉलिटी में दाम घटा दिए।
ग्रे बाजार के सूत्रों के अनुसार आगामी दिनों में त्योहारों के बावजूद व्यापारियों ने ग्रे की खरीद पर ब्रेक लगा दिया है। कुछ व्यापारियों ने कमजोर बिक्री के कारण खरीद रोकी है तो कुछ ग्रे की कीमत और टूटने की आशंका के कारण ज्यादा खरीद करने से कतरा रहे हैं। इससे ग्रे की ज्यादातर क्वॉलिटी के दाम गिरे हैं। कपड़ा व्यवसायी सज्जन महर्षि ने बताया कि कपड़ा बाजार में खरीद कमजोर है। बीते एक सप्ताह में ग्रे के दाम टूटे हैं। फैंसी आइटम में दाम तीन रुपए और अन्य आइटम में एक से डेढ़ रुपए तक घटे। अन्य राज्यों से दिवाली के लिए विशेष खरीद नहीं होने के कारण व्यापारियों में निराशा है। भिवंडी ग्रे बाजार में भी खरीद कमजोर रही। पीसी में दाम 0.75 पैसे, माइक्रो में 0,25 पैसे, 96-64 में 0.25 पैसे गिरे। ग्रे व्यवसायी गिरधारी साबू ने बताया कि बाजार में खरीद नहीं होने से नीरसता है।

कृत्रिम तालाबों में विसर्जन से कुछ भक्तों में आक्रोश

तापी नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए कृत्रिम तालाबों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की जहां सराहना हुई, वहीं कुछ लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। सरथाणा क्षेत्र में लोगों ने इसको लेकर हंगामा भी मचाया। उनका कहना था कि प्रतिमाओं का पानी में विसर्जन करने के बजाए सिर्फ पानी का छिडक़ाव कर उन्हें ट्रकों में लाद कर ले जाया गया। कई जगह सीधे ही प्रतिमाओं को ट्रकों में भर कर ले जाया गया। इस प्रक्रिया से भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है। इस प्रक्रिया से भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है सरथाणा में कृत्रिम तालाब पर लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। पुलिस ने हालात पर काबू पाया।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग