
हीरा उद्यमियों को बैंक से लोन नहीं, रियल एस्टेट में भी फंसे,हीरा उद्यमियों को बैंक से लोन नहीं, रियल एस्टेट में भी फंसे
सूरत
सूरत का हीरा उद्योग एक ओर वैश्विक मंदी के कारण परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बैंक से सरलता से ऋण नहीं मिलने के कारण उनकी दिक्कत और बढ़ गई है।
बताया जा रहा है कि वैश्विक मंदी के कारण कट-पॉलिश्ड हीरों की मांग कमजोर है और पेमेन्ट भी समय पर नहीं मिल पा रहा। इसलिए हीरा उद्यमियों के पास आर्थिक तरलता की कमी है। बड़े हीरा उद्यमियों की समस्या ने छोटे हीरा उद्यमियों को और परेशान कर दिया है। इसके अलावा नोटबंदी और जीएसटी के पहले जब सूरत में रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी थी, तब बड़े-बड़े हीरा उद्यमियों ने बिल्डर्स के साथ मिलकर कई स्थानों पर जमीनें खरीदी और प्रोजेक्ट शुरू किए। इन दिनों रियल-एस्टेट में मंदी होने से हीरा उद्यमियों की पूंजी जाम हो गई है। साथ ही कुछ लोगों ने पूर्व में बैंक लोन नहीं चुकाने के कारण अब हीरा उद्यमियों को सरलता से ऋण भी नहीं मिल रहा। इस कारण परेशानी गले तक पहुंच गई है।
Published on:
21 Feb 2020, 9:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.