
संघ प्रदेश के विकास कार्यों पर चर्चा
दमण. दमण-दीव एवं दानह के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल ने केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ ङ्क्षसह से दिल्ली में मुलाकात कर प्रदेश के विकास कार्यों पर चर्चा की। प्रशासक ने गृहमंत्री को बताया कि दमण कोस्टगार्ड के एयरपोर्ट से दमण से सूरत, दीव-मुंबई के बीच सिविल एयरबस उड़ाए जाने से प्रदेश को लाभ होगा। इस योजना को हरी झंडी मिलने से प्रदेश में नई औद्योगिक क्रांति आएगी। पर्यटन को बल मिलेगा और आवागमन की नई सुविधाएं मिलेंगी। प्रशासक ने कहा कि दमण-दीव के बीच सी-प्लेन भी चलाया जा सकता है। इससे दोनों जिलों के लोगों को राहत मिलेगी। दमण-दीव एवं दानह के लिए विश्वविद्यालय खोले जाने पर चर्चा की गई। केन्द्र से हरी झंडी मिलने के बाद गृहमंत्रालय के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए मूलभूत अनिवार्यताओं को पूरा करके कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। दोनों संघ प्रदेशों के लिए महिला थाना की स्थापना पर भी चर्चा की गई। दोनों संघ प्रदेशों में महिला सशक्तिकरण को बल देने पर कार्य होगा। पुलिस, वैट, चिकित्सा, शिक्षा आदि विभागों के साथ अन्य विभागों में भी नए पदों को भरने के लिए कहा गया। प्रशासक ने कहा कि पाकिस्तान की जेलों में कैद मछुआरों की रिहाई होनी चाहिए। गृहमंत्री राजनाथङ्क्षसह ने आश्वासन दिया कि वे इन मुददों पर सम्बंधित मंत्रालयों से मिलकर निवारण करने का प्रयास करंेगे।
दमणवाड़ा में भाजपा बूथ समिति की बैठक में चर्चा
दमण. भाजपा की ओर से दमणवाड़ा पंचायत में मंडल और बूथ समिति की बैठक आयोजित की गई। इस मौके प्रशासन द्वारा तोड़े गए अवैध निर्माण का जायजा लिया गया। प्रदेशाध्यक्ष गोपाल टंडेल के नेतृत्व में हुई बैठक में जिला अध्यक्ष दिपेश टंडेल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विविध जानकारियों से अवगत कराया गया। दमणवाड़ा के कार्यकर्ताओं और सरपंच ने कहा कि प्रशासन अवैध निर्माण के नाम पर गरीब के झोपड़े तोड़ रहा है। प्रशासन ने गांव में 30 वर्ष से स्थापित गणेश के स्थान को तोडऩे का नोटिस दिया है। सामाजिक कार्य के लिए दी गई जगह भी तोड़ दी है। इस तरह के कार्य से पार्टी को आगे चलकर नुकसान होगा। गोपाल टंडेल ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वे प्रशासक और अधिकारियों से मिलकर इस कार्य पर रोक लगाएंगे। बैठक में दमणवाड़ा सरपंच महेश पटेल, वासू पटेल, सागर मांगेला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Published on:
22 Jul 2018, 10:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.